Site icon Samagra Bharat News website

श्री कमल मोरारका जी हम लोगों के अभिभावक तुल्य थे- अभय सिन्हा

On the death of Shri Kamal Morarka ji, Lok Nayak Jayaprakash International Center for Development of Studies and all the members of Sampoorna Kranti Abhiyan paid a sincere tribute.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।
समाजवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के प्रणेता आदरणीय श्री कमल मोरारका जी के निधन पर लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र एवं संपूर्ण क्रांति अभियान के सभी सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोग शोक-संतप्त हैं, वे हम लोगों के अभिभावक तुल्य थे। उनके निधन से देश की अपूरनीय क्षति हुई है। लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र एवं संपूर्ण क्रांति अभियान के सभी सदस्यों सहित भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन। सादर !

Exit mobile version