Samagra Bharat News website

उर्वशी रौतेला का वर्क आउट वीडियो वायरल, 30 किलो का वजन उठाकर फैंस को किया हैरान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।

जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी वीडियो औऱ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उर्वशी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने फिटनेस से हर किसी को अपना दिवाना बना देती हैं। अभिनेत्री ने एक वीडियो में शेयर किया है जिसमें वो जिम में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। रौतेला ने अपने एक हाथ से 30 किलो वजन उठाते हुए एक्सरसाइज कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “30 KG बारबेल सिंगल आर्म लेटरल लंज टू प्रेस.”

उर्वशी के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं और एक्ट्रेस की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिलहाल अभी उर्वशी रौतेला मोहन भारद्वाज की ‘ब्लैक रोज’ की शूटिंग में व्यस्त है।

Exit mobile version