Site icon Samagra Bharat News website

दर्दनाक हादसा: राजस्थान के हाइटेंशन तारों की चपेट में आई बस, 36 यात्री झुलसे

A bus filled with passengers caught fire with an electric wire. In the incident in Maheshpura area of ​​Jalore, where six passengers died,

समग्र समाचार सेवा
जालोर,17जनवरी।
राजस्थान के जालोर में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस पर बिजली के तार से टच होने से आग लग गई। जालोर के महेशपुरा इलाके में हुए इस हादसे में जहां छह यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 36 लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी। पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ता भटककर ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली की तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
बस में सवार सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। झुलसने वाले कुछ लोगों की अभी पहचान होना बाकी है।

Exit mobile version