Site icon Samagra Bharat News website

फुकरे अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन, फरहान अख्तर ने ट्वीटर पर दी जानकारी

Bollywood actor Olanokiotan Golabo Lucus passed away. This actor of Fukrey was well liked by the people.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जनवरी।

बॉलीवुड अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया। फुकरे के इस अभिनेता को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में पुलकित, वरुण शर्मा, अली फजल, पुलकित और ऋचा चड्ढा मुख्य भुमिका में थे।

बॉलीवुड अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था। फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के किरदार का नाम बॉबी था।

ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है।‘फुकरे’ फिल्म के सितारे सहित बाकी सेलेब्स भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। फरहान अख्तर ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी देते हुए कहा कि फुकरे में बॉबी का किरदार निभाने वाले और टीम के प्यारे सदस्य ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. तुम बहुत याद किए जाओगे।

Exit mobile version