Site icon Samagra Bharat News website

20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन लेंगे शपथ, अमेरिका में हिंसा की आशंका के कारण वाशिंगटन बुलाए गए हजारों सैनिक

On January 20, newly elected President Joe Biden is about to take the oath, but on the occasion, thousands of soldiers have been summoned to Washington, fearing violence in America.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 17जनवरी।
20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ लेने जा रहे हैं लेकिन इस मौके पर अमेरिका में हिंसा की आशंका को देखते हुए वाशिंगटन में हज़ारों सैनिक बुलाए गये हैं। इसके साथ ही राज्यों के संसद भवनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

असुरक्षा की आशंका को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने राज्यों के गर्वनरों से नेशनल गार्ड के अधिकाधिक जवानों को भेजने की अपील की थी। शहर के ज्यादातर हिस्से में शपथ ग्रहण से पहले लॉकडाउन लगाया जाएगा।

ज्ञात हो कि छह जनवरी को अमेरिकी संसद भवन कैपिटल पर भीड़ ने हिंसा की जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि हिंसक कट्टरपंथी समूह शहर को निशाना बना सकते हैं। सशस्त्र घुसपैठियों के आने तथा विस्फोटक उपकरण लगाने जैसी आशंका भी जताई गई है। वाशिंगटन में अगले हफ्ते की शुरुआत तक 25,000 से अधिक सैनिकों के आने का अनुमान है, लेकिन इसके साथ ही राज्यों के संसद भवनों में हिंसा की आशंका के संबंध में चिंता जताई जा रही है।

Exit mobile version