Site icon Samagra Bharat News website

अक्षय कुमार ने राम मंदिर के लिए किया निधि समर्पण बोले- अब योगदान की बारी हमारी है

Bollywood actor Akshay Kumar surrendered funds for the Ram temple and made a special appeal to the people regarding the Ram temple.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जनवरी।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने राम मंदिर के लिए निधि समर्पण किया और राम मंदिर को लेकर लोगों से एक खास अपील की है।
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे है कि बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। अब योगदान की बारी हमारी है. मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे. जय सियाराम।
इसके साथ ही अक्षय अपने वीडियो मैसेज में अपनी बेटी को रामसेतू निर्माण के दौरान की एक कहानी सुना रहे हैं। इस कहानी को सुनकर आपको भी बहुत आनंद आएगा।
अक्षय कुमार ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहते हैं कि कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था. आप सुनेंगे? एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासागर. वानर सेना बड़े बड़े पत्थर को उठाकर समंदर में डाल रही थी. रामसेतु का निर्माण कर सीता मय्या को वापस जो लाना था. प्रभु श्री राम किनारे पर खड़े सब कुछ देख रहे थे. तभी उनकी नज़र पड़ी एक गिलहरी पर।

अक्षय ने अपने मैसेज में आगे कहा, ‘आज बारी हमारी है. अयोध्‍या में हमारे श्रीराम के भव्‍य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. हम में से कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बनें और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्‍य राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें. मैं खुद इसकी शुरुआत करता हूं, मुझे विश्‍वास है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस भव्‍य मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे. जय श्री राम।

Exit mobile version