Site icon Samagra Bharat News website

जल्द हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तारः नीतीश कुमार

In Bihar, a new government has been formed under the leadership of Nitish Kumar, but the cabinet has not been expanded yet. expansion of the cabinet end?

समग्र समाचार सेवा
पटना, 18जनवरी।

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का गठन हो चुका है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में हर तरफ यही चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार आखिर कब होगा? इन्हीं चर्चाओं के बीच सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है बिहार कैबिनेट के विस्तार में अब ज्यादा देरी नहीं की जाएगी। जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद थे।

विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को ले भाजपा के शाहनवाज हुसैन व वीआइपी के मुकेश सहनी के नामांकन में पहुंचे नीतीश कुमार जब लौट रहे थे तो पत्रकारों ने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जल्द हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार। रविवार को देर शाम से ही यह चर्चा शुरू हो गयी थी कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गयी है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री से भेंट की थी। यह बात चर्चा में थी कि भाजपा ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी है।

सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को ले यह कहा है कि अब यह जल्द हो जाएगा। पूर्व में जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में प्रश्न किया गया था तब उन्होंने यह कहा था कि भाजपा से कोई सूची ही नहीं मिली है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई थी कि मंत्रिमंडल विस्तार को ले पहली बार इस तरह की देरी हो रही है।

Exit mobile version