Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थानी क्लासिकल सांग पर कृति सेनन ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

Bollywood actress Kriti Sanon is busy shooting her new film Bachchan Pandey. Many stars including Kriti and Akshay Kumar are in Jaisalmer these days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जनवरी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी नई फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में व्यस्त है। कृति और अक्षय कुमार समेत कई सारे स्टार इन दिनों जैसलमेर में हैं। ऐसे में कृति आए दिन वहां से जुड़ी खास और स्पेशल वीडियो शेयर करती रहती हैं फिर चाहे वो वहां के मौसम का हाल वो या फिर बाइक की मस्ती।

जैसलमेर से कृति लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में कृति सेनन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस राजस्थानी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस वीडियो में कृति सेनन के साथ एक महिला भी डांस कर रही हैं। कृति सेनन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version