Site icon Samagra Bharat News website

तसलीमा नसरीन ने की अपील- अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए धन जुटाने को आगे आना आए मुसलमान

International writer of Bangladesh origin Taslima Nasreen has come forward to raise funds for the Ram temple in Ayodhya. also appealed to the Muslims

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 18जनवरी।

बांग्लादेश मूल की अंतरराष्ट्रीय लेखिका तसलीमा नसरीन अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए धन जुटाने को आगे आई है। इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों से भी अपील की है कि वे भी आगे आए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ‘अयोध्या में राम मंदिर के लिए कई मुसलमान वीएचपी के अभियान में दान दे रहे हैं। मुसलमानों को मंदिर के लिए धन जुटाने के लिए आगे आना चाहिए। फैजाबाद के मूल निवासी वसी हैदर और शाह बानो ने 12 हजार रुपये और 11 हजार रुपये का दान दिया। इकबाल अंसारी ने कहा कि कि मैं राम मंदिर के लिए निश्चित रूप से दान दूंगा। अगर मुस्लिम दान करते हैं, तो इससे हिंदू-मुस्लिम सद्भाव मजबूत होगा और हिंदुओं के साथ उनके संबंध मजबूत होंगे।’
तसलीमा की टिप्पणी की लोगों ने खुब सराहना की है।

इससे पहले अपने बयान में तसलीमा नसरीन ने कहा था कि भारत के अधिकांश हिंदू चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो, इसलिए इसे बनने दें। मुसलमानों की तरह उन्हें भी पूरी तरह से धार्मिक और कट्टरपंथी होने का अधिकार है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि आप एक हिंदू हैं, तो आपको धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए, यह आवश्यक नहीं है।

उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर मैं जज होती, तो मैं अयोध्या में 2.77 एकड़ जमीन सरकार को देती, ताकि वहां एक आधुनिक स्कूल बनाया जा सके, जहां सभी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई करनी चाहिए। इसके अलावा, अत्याधुनिक अस्पताल बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन दी जाएगी ताकि वहां मुफ्त में मरीजों का इलाज किया जा सके।

Exit mobile version