Site icon Samagra Bharat News website

गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे रॉफेल विमान, विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने दी जानकारी

On Republic Day i.e. 26 January, the program to be held on Rajpath, this time will see the destruction of Rafale fighter jets.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जनवरी।
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस बार रॉफेल लड़ाकू विमानों का करतब देखने को मिलेगा। जी हां भारतीय वायु सेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा।
यह जानकारी भारतीय वायु सेना ने सोमवार को दी। बता दें कि यह विमान‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में कम ऊंचाई पर उड़ान भरता हुआ सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।

विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा कि फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।

Exit mobile version