Site icon Samagra Bharat News website

बिहार: आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Seven IPS officers of Bihar have been transferred on Tuesday. The Home Department issued its notification. Explain that MR IG Nayak of Patna

IPS Officers Transferred

समग्र समाचार सेवा
पटना, 19जनवरी।
बिहार के सात आइपीएस अधिकारियों का मंगलवार को तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बता दें कि पटना के रेल आइजी एमआर नायक को सैन्य पुलिस, पटना के आइजी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वह ट्रैफिक आइजी, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। महिला आइपीएस केएस अनुपम को आइजी आधुनिकीकरण की जवाबदेही दी गई है। आइपीएस रवि रंजन कुमार को बीएमपी 12, सहरसा के समादेष्टा पद के अलावा बीएमपी 15 बाल्मीकि नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिहार सैन्य पुलिस 15 बाल्मीकि नगर के समादेष्टा संजय कुमार सिंह को अब मद्य निषेध विभाग, पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अब तक पटना में मद्य निषेध विभाग के पुलिस अधीक्षक रहे राकेश कुमार सिन्हा को विशेष शाखा भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रहे पंकज कुमार अब आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस अधीक्षक होंगे। पटना के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।पटना में ट्रैफिक आइजी (महानिरीक्षक) का पद हाल में सृजित किया गया और पहली बार इस पद पर अधिकारी की तैनाती की गई है। हालांकि, अब तक किसी अधिकारी को इस पद का एकल प्रभार नहीं मिला। इनके लिए पटना ट्रैफिक भवन में नया चैंबर भी बनाया जा रहा है। फिलहाल, इस कुर्सी पर रेल आइजी एमआर नायक बैठेंगे। उन्हें पटना ट्रैफिक आइजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Exit mobile version