Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस किसानों की समस्‍या का समाधान नहीं चाहती है: प्रकाश जावड़ेकर

Union Minister Prakash Javadekar said that the Congress does not want a solution to the farmers' problem. Congress does not want talks between farmer

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली,19जनवरी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस किसानों की समस्‍या का समाधान नहीं चाहती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत हो। यही कारण है कि वह भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के सवालों से भाग खड़े हुए है। कांग्रेस के पास सवालों के जवाब नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे प्रमुख पार्टी है, उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने सवाल क्या पूछे। राहुल गांधी भाग गए।

अगर प्रश्नों का उत्तर नहीं पता तो अपनी असफलता कबूल करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि राहुल गांधी चीन के मसले पर जवाब क्यों नहीं देना चाहते हैं। राहुल गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि किसके शासनकाल में अक्‍साई चीन भारत के हाथ से निकल गया? आखिर किसने चीन को जमीन दी, कौन पाकिस्‍तान पर हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक पर सवाल उठा रहा था? किसने निजी ट्रस्ट के लिए चीन से पैसा लिया? आखिर किसने भारत की UNSC की स्थायी सीट चीन को दी ?

क्या है मामला

दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर किसानों को उकसाने और भड़काने का आरोप लगाया और पूछा कि कांग्रेस सरकारों के शासन काल में किसान गरीब क्यों रहे? केवल विपक्ष के शासन काल में ही किसानों के प्रति उनकी सहानुभूति जागती है?’

Exit mobile version