Site icon Samagra Bharat News website

21 जनवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के साथ किसान संगठन की पहली बैठक

Farmers have been opposing three agricultural laws in a row. Negotiations between farmers and the government have not yielded any solution.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जनवरी।

किसान लगातार तीन कृषि कानूनों विरोध कर रहे है। किसान और सरकार की वार्ता से कोई समाधान नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसका हल निकालने के लिए कमेटी का गठन किया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों पर गठित की गई कमेटी के सदस्य अनिल घनवट ने आज कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि हमें सभी किसान संगठनों (जो कानूनों का समर्थन कर रहे हैं और जो कानूनों का विरोध कर रहे हैं), हितधारकों को सुनना है और रिपोर्ट तैयार करके सुप्रीम कोर्ट को भेजनी है।

साथ ही उन्होंने आज की बैठक की जानकारी देते हुए कहा, ‘आज की बैठक में तय हुआ है कि किसानों के साथ पहली बैठक 21 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। जो किसान संगठन बैठक में नहीं आ सकते हैं हम उनका मत वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानेंगे।’

उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारे साथ आना और बोलना चाहती है, तो हम उसका स्वागत करते हैं। हम सरकार को भी सुनेंगे। सबसे बड़ी चुनौती आंदोलनकारी किसानों को समझाने और हमारे साथ बात करने की है, हम अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

Exit mobile version