Site icon Samagra Bharat News website

अब करोड़ों रुपए की काली कमाई उजागर होगी उजागर, आयकर विभाग के 3 बड़े कारोबारी समूह पर मारा छापा

समग्र समााचार सेवा
जयपुर,19 जनवरी।

आज राजस्थान आयकर अन्वेषण शाखा ने चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा छापा मारा है। आयकर विभाग के 3 बड़े कारोबारी समूह पर मारे छापे में विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल है। ज्वेलरी और रियल एस्टेट सेक्टर के कारोबारियों पर मारे गए छापे में करोड़ों रुपए की काली कमाई उजागर हो सकती है। विभाग कारोबारियों के आवास, दफ्तर सहित 28 ठिकानों पर दबिश दे चुका है और जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने कारोबारियों के 28 ठिकानों पर दबिश दी है। बिल्डर समूह इन दिनों प्रमुखता से विला, फ्लैट और फॉर्म हाउस की बिक्री कर रहा था जिनमें बड़ी संख्या में नगदी के लेनदेन की सूचनाएं विभाग की अन्वेषण शाखा को मिली थीं।
चालू वित्त वर्ष की इस सबसे बड़ी कार्रवाई की जद में प्रदेश के 3 बड़े कारोबारी समूह आए हैं जिनमें गोकुल बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर, सिल्वर आर्ट के नवरत्न अग्रवाल सहित चोरड़िया सिटी के नाम शामिल हैं। छापेमारी में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी और राजस्थान पुलिस के 100 जवान शामिल हैं।

Exit mobile version