Site icon Samagra Bharat News website

85 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट

The prices of petrol and diesel have again increased in the country today. the price of petrol has been increased by 26 paise per liter

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19दिसंबर।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में आज फिर पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर तो डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का रेट 85 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया, जबकि डीजल 75 रुपए के पार निकल चुका है, वहीं मुंबई में पेट्रोल का रेट 92 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान तेल उत्पादक देशों की तरफ से कम उत्पादन करने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। कम उत्पादन से तेल की मांग और आपूर्ति में असंतुलन हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कच्चे तेल की कीमतें 35 से 38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 54 से 55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं।

आपके शहर में इतने रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

– दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपए और डीजल 75.38 रुपए प्रति लीटर है।
– मुंबई में पेट्रोल 91.80 रुपए और डीजल 82.13 रुपए प्रति लीटर है।
– कोलकाता में पेट्रोल 86.63 रुपए और डीजल 78.97 रुपए प्रति लीटर है।
– चेन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपए और डीजल 80.19 रुपए प्रति लीटर है।
– बैंगलूरु में पेट्रोल 87.56 रुपए और डीजल 80.67 रुपए प्रति लीटर है।
– नोएडा में पेट्रोल 84.83 रुपए और डीजल 75.83 रुपए प्रति लीटर है।
– गुरुग्राम में पेट्रोल 83.36 रुपए और डीजल 75.98 रुपए प्रति लीटर है।

Exit mobile version