Site icon Samagra Bharat News website

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने हटाया पोल्‍ट्री उत्‍पादों से बैन, चिकन-अंडे पर अब नहीं होगी रोक

In view of bird flu, the Uttar Pradesh government banned poultry products,Yogi Adityanath's government has lifted the ban on poultry imports

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जनवरी।

बर्ड फ्लू को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पोल्‍ट्री उत्‍पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन केंद्र की एडवायजरी के बाद योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने अन्य राज्यों से पोल्ट्री इंपोर्ट पर प्रतिबंध हटा दिया है। यह फैसला पोल्ट्री व्यापारियों के हित में लिया गया है।

बता दे कि उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 10 जनवरी को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि पूरा राज्‍य ‘कंट्रोलड जोन’ में है, जिसके तहत 24 जनवरी तक सभी प्रकार के पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है जिसमें पोल्ट्री इंपोर्ट भी शामिल हैं। बता दें कि केंद्र और संबंधी विभाग ने कहा था कि यदि पोल्‍ट्री उत्‍पादों को अच्‍छी तरह से पकाया जाए तो खतरे की बात नहीं है। ऐसी स्थिति में बर्ड फ्लू का इंसानों में फैलने का कोई प्रमाण नहीं है। वहीं, राज्‍य के मुख्य सचिव पशुपालन, भुवनेश कुमार ने कहा कि केंद्र की एडवायजरी का राज्‍य में पालन करने के आदेश के बाद ही सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

बर्ड फ्लू के मामले सामने आते ही ऐसा माना जा रहा था कि चिकन, मटन या अंडा खाने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है। ऐसे में सरकार और संबंधित अधिकारियों ने पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने वालों के डर को दूर करते हुए कहा है कि यदि चिकन या अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह वायरस उच्च तापमान में नहीं रह पाता है।

Exit mobile version