Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन, दिल्ली में लीवर की बीमारी का चल रहा था ईलाज

Congress MLA from Rajasthan Gajendra Singh Shaktawat died in Delhi this morning. He was treating liver disease for a long time. Shaktawat, who represented

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 20जनवरी।
राजस्थान के कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से लीवर की बीमारी का ईलाज करा रहे थे। विधानसभा में उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शक्तावत ने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे राजस्थान में उनके पैतृक गांव भिंडर में होगा। 48 वर्षीय शक्तावत को दिसंबर 2020 में लीवर की बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इजाल के दौरान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन बाद में वह ठीक हो गए थे। हालांकि, वह पिछले 37 दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं ने विधायक की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

गहलोत ने कैबिनेट की बैठक भी रद्द कर दी।

Exit mobile version