Site icon Samagra Bharat News website

केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किए आदेश, 30 जनवरी को शहीदों की याद में रखा जाएगा मौन

On January 30, the central government has issued an order that the whole country will keep silence for 2 minutes. Death of Mahatma Gandhi

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20जनवरी।

30 जनवरी को लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि सारा देश 2 मिनट के लिए मौन रखेगा। बता दें कि इस दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था। इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है। साथ ही सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया है। इसमें देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है और इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी।

शहीद दिवस के लिए जो आदेश जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि 30 जनवरी को हर साल 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं हुआ करेगी। आगे लिखा गया है कि जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है वहां मौन का याद दिलाने के लिए सायरन बजाया जाएगा। कहीं-कहीं इसके बारे में आर्मी गन से फायर करके भी बताया जाएगा। यह अलर्ट 10.59 पर किया जाया करेगा जिसके बाद सभी को 2 मिनट के लिए मौन रहना है।

जिन जगहों पर सिगनल नहीं होगा वहां सुविधा के मुताबिक, किसी तरह संदेश पहुंचाया जाएगा।

ज्ञात हो कि 30 जनवरी 1948 को ही महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी 1948 की शाम को जब वे संध्याकालीन प्रार्थना के लिए जा रहे थे तभी नाथूराम गोडसे ने उनपर तीन गोलियां दाग दी थीं।

Exit mobile version