Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में औरंगाबाद में भूमि विवाद के कारण किसान की गोली मारकर हत्या…

the spirits of criminals are seen high. One such case is of Daudnagar police station area in Aurangabad district. Where criminals shot dead a farmer.

समग्र समाचार सेवा
औरंगाबाद,20जनवरी।
बिहार में अपराधियों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे है। आए दिन यहां मामुली विवाद को लेकर दबंग लोंग मासुमों को अपना शिकार बनाते है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र का है। जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि नोनार गांव निवास किसान सुदामा शर्मा (85) मंगलवार की देर रात अपने घर में सोये हुये थे तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version