Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के मुख्यमंत्री ने बदला ड्रैगन फ्रूट का नाम, बताई ये वजह

The Chief Minister of Gujarat has changed the name and now it will be renamed..Kamalam. The Chief Minister said that name of Dragon Fruit to Kamalam

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जनवरी।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने का नाम बदल दिया है और अब इसका नया नाम होगा..कमलम। गुजरात के मुख्यमंत्री ने बताया कि अब ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर कमलम रखने का फैसला किया गया है, फल का बाहरी आवरण कमल के जैसा होता है इसलिए इस फल के नाम को राज्य सरकार ने बदलकर कमलम रखने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि चीन से संबंधित ड्रैगन फ्रूट के नाम को हमने बदल दिया है। संस्कृत में कमलम का अर्थ कमल होता है। इस कारण इसको कमलम की संज्ञा दी गई है।
बता दें कि हाल ही में ड्रैगन फ्रूट तेजी से बाजार में उभरा है, यह एक उष्णकटिबंधीय फल है।

सीएम विजय रुपाणी ने बताया कि इस फल को ड्रैगन फ्रूट के नाम से जाना जाता है जोकि सही नहीं लगता है. ऐसे में फल के बाहरी आवरण कमल के जैसे होते हैं, इसलिए इसे कमलम कहना उचित होगा. हालांकि इसमें किसी तरह की कुछ भी राजनीतिक नहीं है।

Exit mobile version