Site icon Samagra Bharat News website

‘प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह को नमन करता हूं- पीएम मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह को नमन करता हूं. उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था. अपने सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे. हम उनके साहस और बलिदान को भी याद करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की उन पर विशेष कृपा रही है, क्योंकि उनके 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर उनके कार्यकाल में आया।

Exit mobile version