Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को किया ढ़ेर

Pakistan again violated ceasefire along the Indian borders with Jammu and Kashmir and Pak militants tried to infiltrate the Indian border. Indian Army

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 20जनवरी।

जम्मू-कश्मीर से सटी भारतीय सीमाओं पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया और पाक आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने कोशिश की। लेकिन अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के पांच आतंकवादियों में से सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि इस गोलीबारी में चार भारतीय जवान भी घायल हुए हैं, सभी घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इसी बीच पांच आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे दिखाई दिए. सेना के जवानों ने उनमें से तीन को वहीं मार गिराया. इसके जवाब में पाकिस्तानी जवानों ने भी आतंकवादियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें चार भारतीय जवान घायल हो गए।

Exit mobile version