Site icon Samagra Bharat News website

26 जनवरी 2021: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में होंगे कई अहम बदलाव, नई गाइडलाइन जारी

Due to Corona epidemic, several important changes have been made in the Republic Day Parade to be held on 26 January this time.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जनवरी।

कोरोना महामारी के कारण इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में कई अहम बदलाव किए गए हैं। बता दें कि इस बार परेड की लंबाई कम की गई है, साथ ही इस बार 25 हजार लोग ही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
जानकारी देते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने ट्वीट कर कहा कि जिन लोगों के पास भी परेड पास नहीं है, वे कृपया यहां न आए। अपने घरों में ही रहें। इस बार परेड का विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक ही जाने की उम्मीद है। गणतंत्र दिवस परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती थी।

परेड की लंबाई इसके पहले 8.2 किलोमीटर होती थी, लेकिन इस बार विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक परेड होती है तो उसकी लंबाई घटकर 3.3 किलोमीटर हो जाएगी। परेड देखने का मौका भी इस बार कम लोगों को मिलेगा, जहां हर साल गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए एक लाख, 15 हजार लोग मौजूद रहते थे, वहीं इस बार 25 हजार लोग ही मौजूद रहेंगे। इस बार हर बार के बराबर टिकट भी नहीं बेचे जाएंगे। टिकट की संख्या भी कम की गई है, ताकि कोविड के इस दौर में ज्यादा भीड़ एकत्र न हो सके।

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हर दस्ते में भी कम ही लोगों को रखा जाएगा। दस्ते की चौड़ाई भी कम होगी, ताकि वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूर दूर चल सकें। अब तक हर दस्ते में 144 सैनिकों को शामिल किया जाता था। लेकिन इस बार 96 के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। परेड में मौजूद और हिस्सा लेने वाले सभी लोग मास्क पहने होंगे, जबकि एंट्री और एग्जिट गेट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और कोविड बूथ भी बनाए जाएंगे।

Exit mobile version