समग्र समाचार सेवा
रामपुर, 21जनवरी।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान मे आज रामपुर पहुचकर कांग्रेस के राष्टीय सचिव सह प्रभारी यूपी एव पूर्व विधायक धीरज गुर्जर जी पूर्व सांसद बेग़म नूरबानो साहिबा ने लालपुर कला मे न्याय पंचायत सभा को सम्बोधित किया इस दौरान उन्होने कांग्रेस से लोगो को जोड़ने का आहवान किया साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला
कांग्रेस के राष्टीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा भाजपा किसानो को उधयोगपतियों का गुलाम बना रही है किसानो को अपनी ही जमीनो के मालिकाना हक से छीना जा रहा है आज देश फिर से गुलामी के दौर मे जा चुका है हिन्दुस्तान मे न्याय मांगने वाले व्यक्ति को देशद्रोह साबित कर दिया जा रहा है अपने हक अधिकारो की लड़ाई लड़ने वालो के साथ आतंकवादियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है आखिर किसानो की खता ही क्या है जो उनको इतनी बड़ा सज़ा दी जा रही है क्या अपनी फसलो का सही दाम मांगना गुनाह है केन्द्र सरकार को शर्म आनी चाहिए के पिछले 2 महीने से अधिक इस कड़ाके की ठंड मे किसान सड़को पर है सरकार उनकी बात सुनना तो दूर उल्टा उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग करके उनका अपमान कर रही है

पूर्व सांसद बेग़म नूरबानो ने कहा भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा ने जनता को अच्छे दिन देने के नाम पर जो वोट लिए थे उनके बदले सरकार ने जनता को महंगे दिन दिए कांग्रेस के दौर मे 300 का सिलन्डर होने पर भाजपा नेता सड़को को जाम कर देते थे लेकिन मोदी जी के 1000 के सिलन्डर खरीदने पर खामोश बैठे है 60 रुपए लीटर पेट्रोल महंगा लगता था लेकिन 90 रुपए लीटर पेट्रोल सस्ता लगने लगा जो दाले 60/70 रुपए किलो बिकती थी वह 200 रुपए किलो खरीदने मे सस्ती लगने लगी भाजपा मंत्री को महंगई की बात करना देशद्रोह लगने लगा महगाई पर चर्चा नही करेंगे बेरोजगारी पर चर्चा नही करेंगे चर्चा करेंगे तो साम्प्रदायिकता पर देश की जनता महगाई से त्रस्त है लेकिन सरकार को बढ़ती महगाई की कोई चिंता नही है
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कांग्रेस ही इस देश का भविष्य है आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने ही इस देश का विकास किया है जब जब गैर कांग्रेसी सरकार देश मे बनी उन्होने देश को विनाश की और बड़ा दिया देश मे अगर किसी ने विकास करा तो सिर्फ कांग्रेस ने किया पिछले 7 वर्षो मे मोदी सरकार ने ना कोई नई योजना बनाई कोई रोज़गार के लिए नया कारखाना लगवाया मोदी सरकार ने अगर कुछ करा तो सिर्फ किसानो का उत्पीड़न, युवाओ को बेरोजगार किया, महिलाओ पर अत्याचार किया और जनता को महगाई वाले दिन देकर देश का विकास किया