Site icon Samagra Bharat News website

न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर क्रैश, नेशनल गार्ड के तीन जवानों की मौत

समग्र समाचार सेवा
मेंडॉन,21जनवरी।
अमेरिका में पश्चिमी न्यूयॉर्क में बुधवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक हेलि‍कॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ‘नेशनल गार्ड’ के तीन जवानों की मौत हो गई है।
‘न्यूयॉर्क स्टेट डिविजन ऑफ मिलिट्री एंड नवल अफेयर्स’ के लोक कार्य मामलों के निदेशक एरिक डर ने बताया कि यूएच-60 हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क के मेंडॉन में शाम करीब 6:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह चिकित्सा संबंधी बचाव कार्यों में इस्तेमाल किया जाने वाला हेलि‍कॉप्टर था. उन्होंने बताया कि इसने रोचेस्टर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में सैन्य विमानन सहयोग प्रतिष्ठान से उड़ान भरी थी. मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version