Site icon Samagra Bharat News website

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पूरी टेस्ट सीरीज

India's veteran all-rounder Ravindra Jadeja has been ruled out of the entire Test series against England.All-rounder Ravindra will

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जनवरी।
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके है।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अंगूठे में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उम्मीद की जा रही थी कि यह स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट तक फिट हो जाएगें लेकिन अब साफ हो गया है कि वह इस टेस्ट सीरीज के दौरान पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे और उन्हें बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकैडमी में रिहैब के लिए जाना होगा।

जडेजा ने सिडनी टेस्ट में चोटिल होने से पहले उन्होंने मेलबर्न और सिडनी में शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी। सिडनी में उन्हें बल्लेबाजी के दौरान मिशेल स्टार्क की एक गेंद उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर जा लगी थी। इसके चलते उनका अंगूठा फ्रैक्चर होकर अपने स्थान से उतर गया। भारतीय चयनकर्ताओं ने अभी पहले दो टेस्ट के लिए ही टीम का ऐलान किया था, जिसमें इस चोटिल खिलाड़ी को पहले ही जगह नहीं मिली थी।

जानकारी के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए 6 सप्ताह से ज्यादा समय लगेगा।

Exit mobile version