Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़: कबड्‌डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने मैदान में ही तोड़ा दम..

समग्र समाचार सेवा
छत्तीसगढ़, 22जनवरी।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चल रही एक कबड्‌डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने खेल के मैदान में खेलते हुए ही दम तोड़ दिया। खिलाड़ी खेलते हुए अचानक से गिर पड़ा और तभी विपक्षी टीम ने उसे पकड़ा। लेकिन उस समय उसकी हालत खराब देखकर उसे अस्‍पताल ले गए, अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह वाकया बीते 20 जनवरी की की शाम का है।

धमतरी जिले कुरुद के ग्राम गोजी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. बीते 20 जनवरी की शाम को यह मैच दो गांवों कोकड़ी और पटेवा के टीम के बीच मैच खेला जा रहा था. इसी दौरान कोकड़ी टीम का खिलाड़ी नरेंद्र साहू खेलते हुए गिर गया. दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया था. इसी दौरान वह बेहोश दिखाई दिया. तुरंत ही उसे अस्‍पताल जाया गया।

Exit mobile version