Site icon Samagra Bharat News website

मशहूर भजन गायक सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जनवरी।
मशहूर भजन गायक सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। उन्होंने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसे भजन से उन्होंनें लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें कि लाखों युवा उनको अपना आदर्श मानते थे। भजन गायक सम्राट नरेंद्र चंचल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया भर में अपनी भजन गायकी के कारण जाने जाते है। कई फीचर फिल्मों में उन्होंने भजन के माध्यम से अपनी आवाज दी है। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार थे और आज अपोलो अस्पताल दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ले ली। उनके भजन ,गीत के माध्यम से वे सभी भारतियों के दिल में सदैव अमर रहेगें।

Exit mobile version