Site icon Samagra Bharat News website

ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं मोहम्मद सिराज- कोच रवि शास्त्री

समग्र समााचार सेवा
नई दिल्ली, 22जनवरी।

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मोहम्मद सिराज का तारिफ करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं। शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा कि गेंदबाजी अटैक की जिम्मेदारी सिराज ने जिस तरह से निभाई, उस लिहाज से वो आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए खोज हैं। सिराज ने अपने पिता को खोया, नस्लीय टिप्पणियां झेलीं लेकिन इन सबके बावजूद वो टीम की धुरी बने रहे।

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आयोजित चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए। ब्रिस्बेन में खेले गए निर्णायक टेस्ट में सिराज ने एक पारी में पांच विकेट हासिल किए। सिराज एवं दूसरे युवा भारतीयों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम 2-1 से सीरीज अपने नाम कर इतिहास रचने में सफल रही।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद सिराज गुरुवार को अपने घर हैदराबाद पहुंचे। घर पहुंचकर सिराज सबसे पहले अपने पिता की कब्र पर गए, जिनका निधन उस समय हो गया था, जब सिराज ऑस्ट्रेलिया में थे।
कठिन क्वारंटीन नियमों के कारण सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए स्वदेश नहीं आ सके थे। पूरी सीरीज के दौरान सिराज ने हर अच्छे पल के साथ अपने पिता को याद किया।

Exit mobile version