Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खरीदी बीएमडब्ल्यू कार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जनवरी।
ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे से लौटे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्वदेश पहुंचने के बाद अपने लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीदी है। सिराज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर नई कार का वीडियो शेयर किया।

बता दें कि सिराज गुरुवार को हैदराबाद लौटे थे और एयरोर्ट से सीधा सबसे पहले अपने पिता की कब्र पर गए थे, जिनका बीते महीने इंतकाल हो गया था। उस समय आस्ट्रेलिया कोरोना प्रोटोकॉल्स के कारण वे स्वदेश नहीं लौट सके थे। ब्रिस्बेन में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले जब राष्ट्रगान बजा था तब सिराज मैदान पर भावुक होकर रो पड़े थे।

सिराज ने आस्ट्रेलिया के साथ आयोजित चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए। ब्रिस्बेन में खेले गए निर्णायक टेस्ट में सिराज ने एक पारी में पांच विकेट हासिल किए। सिराज एवं दूसरे युवा भारतीयों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम 2-1 से सीरीज अपने नाम कर इतिहास रचने में सफल

Exit mobile version