Site icon Samagra Bharat News website

लालू यादव की तबियत हुई खराब, रांची से दिल्ली एम्स में हुए शिफ्ट

Lalu Prasad Yadav has been shifted from Ranchi to Delhi AIIMS due to poor health. Lalu Yadav's son Tejashwi Yadav said that Lalu Yadav

समग्र समाचार सेवा
पटना, 23 जनवरी।
लालू प्रसाद यादव की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें रांची से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया है। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उनका चेहरा सूज गया है, इस कारण उन्हें AIIMS में भर्ती कराया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक लालू यादव के स्वास्थ्य में लगातर गिरावट देखी जा रही है, इन्हीं कारणों से दिल्ली स्थित एम्स में लालू यादव को एडमिट कराए जाने की तैयारियां चल रही हैं. इसके लिए डॉक्टरों के बोर्ड से जो रिपोर्ट मिलेगी, उस रिपोर्ट पर जेल प्रशासन लोअर कोर्ट से अनुमति लेगा।

लोअर कोर्ट से अनुमति मिलते ही लालू यादव को शिफ्ट किया जा सकता है. बता दें कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी उनसे मिलने पहुंची हैं।

Exit mobile version