Site icon Samagra Bharat News website

फिल्म एनिमल में रणबीर की पत्नी बनेंगी परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर बनेंगे पापा

Parineeti Chopra will play Ranbir Kapoor's wife in the upcoming film Animal. Bollywood director Sandeep Reddy Wanga is going to make the film Animal.

समग्र समाचार सेवा

मुंबई,23 जनवरी।

परिणीति चोपड़ा आने वाली फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। बॉलीवुड निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म एनिमल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है।

जानकारी के मुताबिक परिणीति फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाने जा रही हैं जबकि अनिल कपूर उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि नव वर्ष के अवसर पर रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया गया था जिसमें रणबीर कपूर की केवल आवाज़ सुनाई दे रही है।

वीडियो में रणबीर बोल रहे हैं, “पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपसे कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं बेटा और आप पापा। तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना… मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं ना पापा। बस आप समझ लो तो काफी है।”

Exit mobile version