Site icon Samagra Bharat News website

रविवार को होगी भारत-चीन के बीच 9वें दौर की सैन्‍य स्‍तरीय वार्ता …

The Corps Commander will hold military level talks tomorrow, ie Sunday, to reduce the ongoing military tension between India and China in eastern Ladakh.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जनवरी।
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल से जारी जारी सैन्‍य तनाव को कम करने के लिए कल यानि रविवार को कॉर्प्‍स कमांडर सैन्‍य स्‍तर की वार्ता करेंगे. यह बातचीच मोल्डो के सामने चुशुल में होगी. भारत के इलाके में चुशुल में वार्ता के लिए चीन के अधिकारी और भारत के सैन्‍य अधिकारी पूर्वी लद्दाख में पिछले साल से जारी तनाव को कम करने के लिए यह मीटिंग करेंगे।
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग आठ महीनों से सीमा पर गतिरोध बना हुआ है. राजनयिक और सैन्य वार्ता के कई दौर हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है. दोनों पक्षों के बीच सैन्य वार्ता के 8वें और अंतिम दौर की बातचीत 6 नवंर को हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने टकराव वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी पर व्यापक बातचीत की थी।

बता दें कि 22 जनवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि भारत और चीन ने जल्द ही वरिष्ठ कमांडर-स्तर की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है और दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क बनाए हुए हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था, ”दोनों पक्षों ने जल्द ही वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है और हम इस संबंध में राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क में हैं. वह संवाददाता सम्मेलन में सैन्य वार्ता के अगले दौर के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Exit mobile version