Site icon Samagra Bharat News website

ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों ने मांगी लिखित परमिशन, पुलिस ने रखीं शर्तें

The protests of farmers against agricultural laws are not taking the name of end. Even after 10 rounds of talks between the farmers and the government

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24जनवरी।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों और सरकार के बीच 10 दौर की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की कहना है कि हमें अभी किसाीनों से लिखित रूट नहीं मिला है। लिखित रूट मिलने पर ही बताएंगे। वहीं, किसान नेताओं का कहना है पुलिस अनुमति दे या ना दे, ट्रैक्टर परेड होकर रहेगी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस से किसानों ने ट्रैक्टर रैली के लिए लिखित में परमिशन मांगी है। इस अनुमति पत्र में पुलिस और किसानों की आम सहमति से जो रुट तय हुए हैं, उनका भी जिक्र है। पुलिस ने किसानों को कुछ शर्तें दी हैं, जिन पर किसानों को अपना जवाब देना है।

वहीं दूसरी ओर 26 की ट्रैक्टर परेड के चलते पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसान संगठनों का ट्रैक्टर के साथ आने का सिलसिला चल रहा है।

Exit mobile version