Site icon Samagra Bharat News website

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां 

In the national capital Delhi, once a terrorist attack is being feared on Phil 6 day. On 26 January, terrorist organization

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,24 जनवरी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिल से गणतं6 दिवस पर आतंकी हमले की आशंकी जताई जा रही है।  26 जनवरी पर आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं और दिल्ली अलर्ट है। 

ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कही भी टारगेट किलिंग करा सकते हैं। ये संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में है।

दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते यानी स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं। आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया समेत कई जगहों पर हमला करा सकते हैं। रोहिंग्या का एक ग्रुप इसके लिए प्रशिक्षण में जा चुका है।

इनपुट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 व 35 हटाने व राम मंदिर बनने के विरोध में आतंकी संगठन टारगेट किलिंग करा सकते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को किसानों के सभी धरना स्थल, गणतंत्र परेड व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलर्ट किया गया है।

Exit mobile version