Site icon Samagra Bharat News website

चिड़ियों को दाना खिलाना भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को पड़ा भारी, नाराज हुई वाराणसी प्रशासन

The Varanasi administration is angry with Indian cricket team opener Shikhar Dhawan. In fact, while boating in Varanasi, he fed grain to foreign birds

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी,24 जनवरी।

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन से वाराणसी प्रशासन नाराज आ रही है। दरअसल, वाराणसी में नौका विहार करते समय उन्होंने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया था, जबकि बर्ड फ्लू को देखते हुए प्रशासन और सरकार ने ऐसा करने पर रोक लगाई हुई है। शनिवार को शिखर धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।

बता दें वाराणसी शिखर धवन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विश्व प्रिसद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। इस इस दौरान वे अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क लगा रखे थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। शिखर धवन की एक ऐसी तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें वे त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version