Site icon Samagra Bharat News website

मां के सिर पर पिस्तौल तानना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

People have often been seen taking selfies with pistols. This is why a photo of a young man posing for a selfie has gone viral

People have often been seen taking selfies with pistols. This is why a photo of a young man posing for a selfie has gone viral

समग्र समाचार सेवा
शामली,24 जनवरी।

अकसर लोगों को पिस्तौल के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया है। ऐसा हीं सेल्फी के लिए पोज देते हुए एक युवक का फोटो वायरल हुआ है जो अपनी मां के सिर पर पिस्तौल तान रहा था। शामली पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में पहचाने गए युवक के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

हालांकि इस युवक को खोजना बहुल मुश्किल था लेकिन पुलिस की साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश के कैराना थाना अंतर्गत सुनहेती गांव से युवक को ढूंढ निकाला। दीपक कुमार ने तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

शामली पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version