Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के डिप्टी सीएम ने राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की 30 महीने की सैलरी

Under this, Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has given his 30 months salary for the construction of Ram temple in Ayodhya.

समग्र समाचार सेवा
प्रयागराज,24 जनवरी।
राममंदिर निर्माण की तैयारियां जोरो पर है इसके लिए सभी लोग अपनी तरफ निधि समर्पण कर योगदान कर रहे है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने 30 महीने का वेतन दे दिया है। यह राशि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को सौंपी गई।

मौर्य ने कहा कि मैं सबसे पहले एक राम भक्त हूं, फिर जाकर राज्य का उप-मुख्यमंत्री हूं। उप-मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए राज्य के पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की तरफ से 1.10 करोड़ रुपये का एक चेक भी सौंपा।

उन्होंने कहा, “राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश से सहयोग की मांग की जा रही है क्योंकि इसके लिए पांच पीढ़ियों ने अपनी आहुति दी है। एक ऐसी परिस्थिति में सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।”

Exit mobile version