Site icon Samagra Bharat News website

एलन मस्क की स्पेस एक्स ने एक साथ लॉन्‍च किए 143 सेटेलाइट्स..

Billionaire businessman Elon Musk has created a new record by launching 143 satellites in the space world, named SpaceX. Please tell that it was done

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जनवरी।

अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष की दुनिया में नाम कमाने वाली कंपनी स्पेस एक्स ने एक साथ 143 सेटेलाइट्स लॉन्‍च कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि यह फाल्कन नाइन रॉकेट से किया गया। अमेरिका के फ्लोरिडा से फाल्कन नाइन रॉकेट से ये सभी सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए। इनमें से ज्यादातर सेटेलाइट कमर्शियल हैं और कुछ सरकारी।

 

ज्ञात हो कि इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था। साल 2017 में भारत ने एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट को लॉन्च किया था। इससे पहले इस कंपनी ने एक साथ सबसे ज्यादा 48 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा था।
इन सैटेलाइट को पहले दिसंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से इसे टाल दिया गया था। स्पेस एक्स ने इन सभी सैटेलाइट को Falcon 9 से लॉन्च किया। फ्लोरिडा के कैप कैनेवर्ल से भारतीय समय के मुताबिक इसे रात 8 बजकर 31 मिनट पर लॉन्च किया गया।
सैटेलाइट को लॉन्च करने प्रक्रिया लगभग 3 घंटे तक चला। इस दौरान वहां मौजूद लोग बेहद रोमांचित थे। हर एक सकेंड के अंतराल पर सैटेलाइट अंतरिक्ष में जा रही थी। इन सैटेलाइटकी मदद से स्पेसएक्स कंपनी साल 2021 तक ग्लोबल ब्रॉडबैंड इटरनेट की सुविधा देगी।

Exit mobile version