Site icon Samagra Bharat News website

किसानों के समर्थन में उतरें शरद पवार ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, बोले- वापस ले कृषि कानून

Now Sharad Pawar has come out in support of farmers in Delhi and he said that the Central Government will have to withdraw the agricultural law and he

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 जनवरी।
अब शरद पवार दिल्ली में किसानों के समर्थन में उतरें है और उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा और उन्होंने पुछा कि क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं?
दरअसल आज यानि सोमवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में किसानों की मेगा रैली हुई। इस रैली में शामिल होने के लिए रविवार शाम तक महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में किसान मुंबई पहुंची। किसानों की रैली को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में किसानों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्र को विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की चेतावनी दी।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में किसानों के समर्थन में मुंबई में किसानों की रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “ठंड के मौसम में, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. क्या पीएम ने उनका हालचाल पूछा? क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं?”
बता दें कि मुंबई में पुलिस ने किसान रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं और प्रदर्शनकारियों को दक्षिणी मुंबई में यहां से राजभवन तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से हजारों किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने आए हैं।

Exit mobile version