Site icon Samagra Bharat News website

इस बार गणतंत्र दिवस पर दिखेगी प्रभु श्रीराम की अयोध्या और दीपोत्सव की झलक

Due to Corona epidemic, some programs will not be organized on Republic Day this time on Rajpath, but with this time, this time but in this parade

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जनवरी।
कोरोना महामारी के कारण इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर कुछ कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा, लेकिन इसके साथ ही इस बार लेकिन इस बार की परेड में अयोध्या का राम मंदिर की भव्य रिपब्लिका, प्रतिकृति दिखाई देगी. इस परेड में अयोध्या की धरोहर, भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति के साथ ही दीपोत्सव की झलक और पौराणिक ग्रंथ रामायण के विभिन्न हिस्सों की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी जो दर्शकों के लिए काफी मनमोहक होगा।
जानकारी के मुताबिक झांकी के अग्रिम हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान होगी, जिसके पीछे राम मंदिर का प्रारूप मौजूद होगा।

उत्तर प्रदेश की टीम के साथ आए राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र स्थान है और राम मंदिर मुद्दे से श्रद्धालुओं का भावनात्मक जुड़ाव रहा है. इसीलिए हमारी झांकी में अयोध्या की प्राचीन धरोहर को दिखाया जाएगा।

इसके अलावे यूपी की झांकी में नृत्य करती दो महिलाओं समेत कलाकारों का एक समूह दिखेगा. इसके साथ ही भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी झांकी में दिखेगा।

झांकी में वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से रामायण के कुछ अंश दिखाए जाएंगे।

Exit mobile version