Site icon Samagra Bharat News website

पत्नि निकली बेवफा तो पति बना सीरियल किलर, कर दी 18 महिलाओं की हत्या

When the wife cheated her husband, the husband killed 18 women and was a serial killer. Yes this is a scary caseThe capital of Telangana is Hyderabad. .

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद, 27जनवरी।
जब पत्नि ने पति को धोखा दिया तो पति नें 18 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया और सीरियल किलर। जी हां ये खौफनाक मामला
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है। इस व्‍यक्ति के सीरियल किलर बनने के बारे में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की पुलिस ने खुलासा करते हुए कई हैरान कर देने वालीं बातें बताईं हैं। पुलिस ने बताया कि अकेली महिला को सेक्‍स के बदले पैसे ऑफर करता था। वह महिला के साथ पहले शराब या ताड़ी पीता था और नशे में उसकी हत्‍या कर देता था और कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

जानकारी के मुताबिक हैदाराबाद का यह सीरियल की जब से पत्‍नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई, तब से अब तक उसने 18 महिलाओं की हत्‍या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 21 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्‍नी किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई और शादी कर ली. इसके बाद से उसे महिलाओं से इतनी नफरत हो गई कि वह सीरियल किलर बन गया।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक 45 साल के व्‍यक्ति को 18 महिलाओं की हत्‍या के मामलों समेत अन्‍य वारदातों के आरोप में अरेस्‍ट किया है. उसे हाल ही में दो महिलाओं की हत्‍या के बाद गिरफ्तार किया गया है।

इस शख्‍स ने साल 2003 में हत्‍याओं को अंजाम देना शुरू किया था. वह अकेली महिला को सेक्‍स के बदले पैसे ऑफर करता था. वह महिला के साथ पहले शराब या ताड़ी पीता था और नशे में उसकी हत्‍या कर देता था और कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

Exit mobile version