Site icon Samagra Bharat News website

गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा में पंजाबी एक्‍टर दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

Delhi on Republic Day.The FIR filed in this connection also includes actor Deep Sidhu and names of 'gangster' social activist Lakkha Sidhana.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जनवरी।
गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में लाल किलें पर हुई हिंसा में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव समेत 37 किसान नेताओं के नाम दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
इसी सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में अभिनेता दीप सिद्धू और ‘गैंगस्टर’से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना के नाम भी शामिल है।

दिल्‍ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा के संबंध में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्का सदाना के नाम भी एक एफआईआर में दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने कहा सिद्धू घटना में शामिल थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति से रोकथाम अधिनियम और अन्य कानूनों की प्रासंगिक धाराओं के तहत उत्तरी जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेष अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों को भी जोड़ा गया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

Exit mobile version