Site icon Samagra Bharat News website

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी ने अर्पण की सबसे बड़ी समर्पण निधि

MLA Sanjay Pathak has given the biggest dedication fund from Madhya Pradesh for the construction of Shri Ram Temple in Ayodhya. RSS of Mahakaushal province

समग्र समाचार सेवा

कटनी, 28 जनवरी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश से सबसे बड़ी समर्पण निधि विधायक संजय पाठक ने दी है। आरएसएस के महाकौशल प्रांत के प्रचारक प्रवीण जी भाईसाहब एवं संघ के स्थानीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री संजय पाठक जी ने अपने पूज्य पिता प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक जी की स्मृति में अपनी पूज्य माता जी पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक जी की ओर से समर्पण निधि की घोषणा की। निर्मल सत्य गार्डन में कल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रवीण जी गुप्त , विभाग प्रचारक संजय तिवारी जी, विभाग संघचालक किशोर बगड़िया जी, जिला कार्यवाह अमित कनकने जी, विभाग कार्यवाह उमेश मिश्रा जी एवं जिला संघचालक डॉ अमित साहू जी की उपस्थिति में प्रांत प्रचारक प्रवीण जी गुप्त जी को चेक सौंपा।

Exit mobile version