Site icon Samagra Bharat News website

फिर गिरे सोने औऱ चांदी के दाम, जानें अपने शहर के रेट

Due to the decrease in demand for gold and silver, the price of gold and silver showed a decline in Delhi yesterday. On Wednesday, gold fell

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जनवरी।
सोने और चांदी के मांग में कमी होने के कारण दिल्ली में कल सोने-चांदी के दाम में गिरावट दिखाई दी। बुधवार को सोना 231 रुपये गिरकर 48,421 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 256 रुपये गिरकर 65,614 रुपये पर बोली गई।

इसके पहले सोना 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया था, जबकि चांदी के भाव 65,870 रुपये प्रति किलो पर बोले गए थे. बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में आठ पैसे की मजबूती देखी गई थी।

बता दें, पिछले कुछ हफ्तों से सोने के भाव लगातार 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे बने हुए हैं. इस साल जनवरी के शुरुआत में सोने के भाव 51,660 तक पहुंच गए थे, लेकिन अब सोना 48,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 231 रुपये की गिरावट के साथ 48,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया. चांदी 256 रुपये की गिरावट के साथ 65,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई।

मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और पटना में आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 49,000 है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है. यहां 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। हैदराबाद, बेंगलुरु में सोने के रेट 49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. अमहदाबाद में सोने की कीमत 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. चंडीगढ़ में सोना 52,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला जा रहा है. सूरत में सोने की कीमतें 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. मैसूर में सोने की कीमतें 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

Exit mobile version