Site icon Samagra Bharat News website

दिल्‍ली पुलिस के घायल जवानों का हाल-चाल लेने अस्पताल पंहुचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Union Home Minister Amit Shah visited the hospital to take care of the policemen injured in the violence during the tractor parade of farmers

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जनवरी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। उन्‍होंने अस्‍पताल में इलाज कर रहे दिल्‍ली पुलिस के घायल जवानों और अफसरों से इस दौरान बातचीत। इस दौरान उन्होंने दिल्‍ली पुलिस के घायल जवानों से मीटिंग भी की थी। उन्होंने कहा कि हमें उनके साहस और बहादुरी पर गर्व है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा कर दिल्‍ली पुलिस के घायल जवानों से मिले और उनसे बातचीत की।

बता दें कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए. किसान नवंबर से ही केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा, किसान नेताओं, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में उनके पासपोर्ट जब्त किए जाने हैं. इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस पर हिंसा के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकियों में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ ‘लुक आउट’ परिपत्र जारी करेगी।

Exit mobile version