Site icon Samagra Bharat News website

व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति के समर्थन में उतरे जुकरबर्ग, बोले- इसमें किसी के भी मैसेज की प्राइवेसी को नहीं छेड़ा जाएगा

While the whole of India is opposing WhatsApp's new privacy policy, now Facebook CEO Mark Zuckerberg has come out in support of it

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जनवरी।

जहां एक तरफ सारा भारत व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति का विरोध कर रहा है वहीं अब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसके समर्थन में उतरें है। उन्होंने कहा है कि इस अपडेट में अपने परिवार या दोस्तों के साथ किसी के भी मैसेज की प्राइवेसी को नहीं छेड़ा जाएगा।

ज्ञात हो कि फिलहाल व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है, जिसका मकसद अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक के साथ कमर्शियल यूजर्स के डेटा को साझा करना था। भारत सरकार ने भी इस नीति को वापस लेने के लिए व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथार्क को पत्र लिखा था।

जुकरबर्ग ने कहा कि ये सारे मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं यानि कि आप क्या कहते हैं, उसे न ही हम देख सकते हैं और न ही सुन सकते हैं और न ही हम कभी ऐसा कर पाएंगे और ऐसा तब तक होगा जब तक कि आपने जिस इंसान को मैसेज भेजा है, उसने खुद न शेयर करना चाहा हो और अगर कोई बिजनेस ऐसा करना चाहता है तो ऐसे मैसेजेस को केवल हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा ही होस्ट किया जाएगा।

जुकरबर्ग ने आगे कहा कि हम ऐसे बिजनेस टूल्स का विकास कर रहे हैं, जिसमें हमारे सुरक्षित होस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर बिजनेस स्टोर अपने व्हाट्सएप चैट को मैनेज कर पाएंगे और ऐसा उनकी मर्जी से ही होगा और इन वैकल्पिक अनुभवों को प्रदर्शित करने के लिए सेवा के मद्देनजर व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने की हमारी प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version