Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय टीम के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव, बीसीसीआई ने परिवार साथ रखने की भी दी अनुमति

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 29जनवरी।

भारत और इंग्लैंड के बीच अब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से शुरू होनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटरों का गुरुवार को आरटी पीसीआर का पहला टेस्ट हुआ और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दो फरवरी से अभ्यास शुरू करने के लिए अभी दो और टेस्ट कराने होंगे।

पूरी भारतीय टीम पहले ही चेन्नै पहुंच चुकी है और दोनों टीमें लीला पैलेस होटल में ठहरी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) आईपीएल बायो बबल की तरह ही है। हमारे खिलाड़ियों का एक आरटी पीसीआर परीक्षण हो चुका है और अभ्यास शुरू करने से पहले अभी दो टेस्ट और होने हैं। अभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहेंगे।’

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ रखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कड़े क्वारंटीन पीरियड के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है बता दें कि उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं।
खिलाड़ियों को अनुकूलन विशेषज्ञ निक वेब और सोनम देसाई की देखरेख में अपने कमरों में व्यायाम करके यह समय बिताना होगा। इसके अलावा बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ रखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कड़े आइसोलेशन के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं।

Exit mobile version