Site icon Samagra Bharat News website

मंत्री भार्गव ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित, बोले- इतनी आत्मनिर्भर बनों कि कोई तिरस्कार ना कर सकें

Construction Department Minister Gopal Bhargava took part in the credit linkage program of the Self Help Group organized at Gadhakota on Thursday.

समग्र समाचार सेवा
सागर, 29 जनवरी।

निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने गुरुवार को गढ़ाकोटा में आयोजित स्वसहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने महिलाओं का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि जब महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त बनती हैं तो न केवल महिला, उसके परिवार और समाज बल्कि संपूर्ण देश का विकास होता है। महिलाएं इतनी आत्मनिर्भर बनें कि कोई व्यक्ति या समाज उनका तिरस्कार या उलाहना न कर सके।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि आज स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं के गणवेश बनाने का कार्य दिया गया है। कोरोना काल में भी समूह की महिलाओं ने मास्क, पीपीई किट बनाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वास्तविक स्वरूप में मध्य प्रदेश एवं भारत तब आत्मनिर्भर बनेगा जब हम बाहर से किसी चीज को नहीं खरीदेंगे। बल्कि हमारे द्वारा बनाए गए उत्पादों को मार्केट में बेहतर पहचान मिलेगी।

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा गढ़ाकोटा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक करोड़ रुपए के बैंक लिंकेज के माध्यम से 69 परिवारों को राशि प्रदान की गई। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रहली विधानसभा क्षेत्र की 216 ग्रामों को शामिल किया गया है। आजीविका मिशन के तहत 2038 समूहों का गठन कर कुल 22,773 परिवारों को जोड़ा गया है और विगत 3 वर्षों में 6 करोड़ 65 लाख की राशि आजीविका मिसन के द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि रहली विधानसभा क्षेत्र के लिए रिवॉल्विंग खर्च के लिए दो करोड़ 9 लाख की राशि भी प्रदान की गई। बैंक लिंकेज के तहत आज 658 समूह को 854 लाख की राशि प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भानु राणा, जिला पंचायत सीइओ इच्छित गढ़पाले, ग्रामीण आजीविका मिशन के योजना अधिकारी हरीश दुबे, क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई सागर गोविंद अहिरवार, मुख्य प्रबंधक सागर राकेश अग्रवाल, शाखा प्रबंधक गढ़ाकोटा मयंक, शाखा प्रबंधक रहली पंकज बंसल, जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, भरत चौरसिया, मनोज तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, विजय मिश्रा, मनीष परते मौजूद थे।

Exit mobile version