Site icon Samagra Bharat News website

31 जनवरी को मनाया जाएगा संकट चौथ, जानें कहां और कब दिखेगा चांद

Sakat Chauth is very important in the month of Magha. It is also known as Tilakut Chauth, Sankta Chauth, Magha Chaturthi, Sankashti Chaturthi. Sakat Chauth

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29जनवरी।

माघ माह में आपने वाली सकट चौथ का खास महत्व होता है. इसे तिलकुट चौथ, संकटा चौथ, माघ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ भगवान गणेश को समर्पित होता है. सकट चौथ का व्रत संतान के लिए रखा जाता है. इस व्रत को रखने से सभी संकट दूर हो जाते हैं. इस बार सकट चौथ 31 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश के प्रतिरूप चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है।

इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और संतान सुख के लिए व्रत रखती हैं. इस व्रत को भी करवाचौथ की तरह निर्जल रखा जाता है. सकट चौथ के व्रत में चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत का समापन किया जाता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बजे होंगे चंद्रमा के दर्शन-

दिल्ली- 20:40
यूपी- 20:39
लखनऊ- 20:27
वाराणसी- 20:20
गाजियाबाद- 20:40
पटना- 20:11
रांची- 20:12
बरेली- 20:32
भागलपुर- 20:03
प्रयागराज- 20:25
मेरठ- 20:39
गया- 20:12
मुंबई- 21:07
इंदौर- 20:52
पुणे- 21:04

Exit mobile version